Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने दिल्ली में होस्ट किया रिसेप्शन, खेल और राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों ने की शिरकत

हमें फॉलो करें संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने दिल्ली में होस्ट किया रिसेप्शन, खेल और राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों ने की शिरकत
, सोमवार, 18 जुलाई 2022 (12:57 IST)
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने 12 सालों के लंबें इंतजार के बाद आखिरकार कॉमन वेल्थ चैंपियन संग्राम सिंह संग 9 जुलाई 2022 को आगरा के जे पी पैलेस शादी रचा ली। शादी के बाद इस कपल ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। 
 
webdunia
पायल और संग्राम की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा राजनीति और खेल जगत के कई दिग्गजों ने भी शिरकत की। इनमें से खास थे भारत के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी के माननीय केंद्र मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला जिनकी भव्य उपस्थिति में संग्राम सिंह का दिल गदगद हो गया। 
 
webdunia
इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली के चीफ डिप्टी मिनिस्टर मनीष सिसोदिया भी पायल और संग्राम को बधाई देने पहुंचे। 
 
webdunia
वहीं खेल जगत से शार्प शूटर राज्यवर्धन राठौड़, शूटर दादी प्रकाशी तोमर, कांग्रेस लीडर तहसीन पूनावाला और 3 बार परोलम्पिक में स्वर्ण पदक जीत चुके पहलवान वीरेंद्र सिंह सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत कर दोनों के विवाहित जीवन की मंगलमय कामना की।
 
webdunia
यह रिसेप्शन पार्टी 14 जुलाई को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित की गई। अपने रिसेप्शन में पायल रोहतगी मॉडर्न दुल्हन बनकर बहुत सुंदर लग रही थीं। वहीं संग्राम भी ब्लैक टक्सीडो में काफी जच रहे थे। हैं। 
 
webdunia
पायल रोहतगी ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था, जिसे उन्होंने डायमंड चोकर और इयररिंग्स से एक्सेसराइज किया था। मांग में सिंदूर और लाल चूड़े में वह मॉडर्न ब्राइड लग रही थीं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

52 साल की उम्र में जेनिफर लोपेज ने रचाई बेन एफ्लेक संग चौथी शादी