Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूजा बनर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन

हमें फॉलो करें पूजा बनर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (12:23 IST)
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

 
पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बाबा आपकी आत्मा को शांति मिले। मुझे पता है कि आप अब बेहतर जगह पर हैं। ओम शांति ओम। आप बहुत याद आओगे।'
 
इस दुख की घड़ी में फैंस और करीबी पूजा बनर्जी को हिम्मत दे रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
पूजा बनर्जी काफी समय से टीवी से दूर हैं। उन्होंने अपना करियर रोडीज से शुरू किया था। पूजा बनर्जी को आखिरी बार 'कुमकुम भाग्य' में निगेटिव किरदार में देखा गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय सेतुपति की फिल्म के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, ऊंचाई से गिरकर स्टंटमैन की हुई मौत