Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

48 साल की पूजा बेदी ने की सगाई, दूसरी बार बनेंगी दुल्हन

पूजा बेदी ने अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रेक्टर के साथ सगाई रचा ली है

Advertiesment
हमें फॉलो करें 48 साल की पूजा बेदी ने की सगाई, दूसरी बार बनेंगी दुल्हन
कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रेक्टर के साथ सगाई रचा ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की सगाई वैलेंटाइन डे के दिन हुई है। 48 साल की पूजा बेदी ने अपने पहले पति फरहान फर्नीचरवाला से साल 2003 में तलाक ले लिया था।
 
webdunia
पूजा बेदी ने अपनी सगाई की जानकारी 17 फरवरी को एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के आर्टिकल में दी थी। पूजा ने एक कॉलम में लिखा, मैंने सगाई कर ली है। मुझे आसमान में सैकड़ों फीट ऊपर मेरे प्यार ने हॉट एयर बलून में प्रपोज किया था। मेरी उंगली में जब रिंग डाली गई तो मेरी आंखें भर आई थीं।
 
webdunia
पूजा और मानेक लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने सनावर के द लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई की है। मानक द लॉरेंस स्कूल में पूजा से तीन साल सीनियर थे। 50 साल के मानक गोवा के रहने वाले हैं। पूजा और मानेक कई सालों से डेट कर रहे हैं। 
 
पूजा बेदी की पहली शादी 1990 में फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी आलिया फर्नीचरवाला और बेटा ओमर इब्राहिम। आलिया फर्नीचरवाला जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म जवानी जानेमन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सैफ अली खान की बेटी के किरदार में नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कपिल शर्मा के शो में एक बार फिर नजर आएंगे सुनील ग्रोवर