Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

16 साल की उम्र से पूजा भट्ट को लग गई थी शराब पीने की लत

Advertiesment
हमें फॉलो करें 16 साल की उम्र से पूजा भट्ट को लग गई थी शराब पीने की लत

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (10:39 IST)
Pooja Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट 24 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा भट्ट एक्ट्रेस के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं। पूजा भट्ट लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखना पसंद करती हैं, लेकिन उनका स्टाइल और बेबाकी उन्हें खबरों में बनाए रखता है।
 
पूजा भट्ट की जिंदगी भी काफी विवादों से जुड़ी रही है। पूजा भट्ट को महज 16 साल की उम्र में शराब पीने की लत लग गई थीं। काफी सालों बाद पूजा ने शराब छोड़ने का फैसला लिया। पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शराब पीने की लत से छुटकारा पाने की कहानी भी शेयर की थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

पूजा ने बताया था कि 2016 तक शराब की आदी थीं। 2 साल और 10 महीने बाद अब ये बताने का समय आ गया है। इसके बाद कल किसने देखा है? आपमें से जो भी अपनी बुरी आदतों को छुड़ाने के लिए अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई कर रहे हैं तो आप इसमें अकेले नहीं हो। 
 
उन्होंने लिखा था, अगर मैं ऐसा कर सकती हूं तो आप भी जरूर ऐसा कर सकते हो। अगर आप इसमें परेशान होते हो तो इसमें हिम्मत मत हारो और चलते रहो।
 
webdunia
बताया जाता है कि पूजा ने अपने एक दोस्त को खोने के बाद शराब पीना शुरू किया था लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने शराब को छोड़ दिया। पूजा भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। उनकी मां का नाम लॉरेन ब्राइट था। 
 
बता दें कि पूजा भट्ट ने साल 1889 में फिल्म 'डैडी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में पूजा ने काफी बोल्ड किरदार निभाया था। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर न्यू फेस ऑफ ईयर का अवॉर्ड भी मिला। पूजा भट्ट आखिरी बार फिल्म 'सड़क 2' में नजर आई थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनिया का सबसे बड़ा मैच देखने के लिए सनी देओल के साथ शामिल हुए MS Dhoni