Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूजा भट्ट की 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में एंट्री

हमें फॉलो करें पूजा भट्ट की 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में एंट्री

WD Entertainment Desk

, रविवार, 18 जून 2023 (17:54 IST)
Pooja Bhatt: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का धमाकेदार आगाज हो चुका है। बीते दिन शो के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने दर्शकों से कंटेस्टेंट्स का परिचय करवाया। शो में एक्ट्रेस-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करके सभी को चौंका दिया है। पूजा भय्ट ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की 13वीं कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की। 
 
आखिरी कंटेस्टेंट रहीं पूजा भट्ट पैनल में मौजूद थीं। सलमान खान ने बताया कि पैनल से पूजा भट्ट भी शो के अंदर एंट्री ले रही हैं। पूजा भट्ट को पहले नंबर की रैंकिंग के साथ एंट्री मिली और उन्हें डेढ़ लाख रुपए मिले हैं। पूजा भट्ट को देखकर घर के सभी लोग हैरान थे। 
 
बता दें कि महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट का नाम कई विवादों के साथ जुड़ा रहा है। पूजा भट्ट ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'डैडी' थी। पूजा ने अपनी फिल्मों में जमकर बोल्ड सीन दिए हैं। पूजा अपने पिता संग एक मैगजीन कवर पर लिप-लॉक करती नजर आई थीं, जिसपर जमकर विवाद हुआ था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस ओटीटी 2 : पुनीत सुपरस्टार की हरकत से भड़के बिग बॉस, 12 घंटे में शो से हुए बाहर