Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच, एक्ट्रेस से भी हो सकती है पूछताछ

Advertiesment
हमें फॉलो करें राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच, एक्ट्रेस से भी हो सकती है पूछताछ
, शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (17:23 IST)
सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किए गए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पुलिस हिरास्त कोर्ट ने 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। वही अब खबर आ रही है कि राज कुंद्रा को लेकर क्राइम ब्रांच के अधिकारी शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे हैं।

 
बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर रही है। शिल्पा और राज को आमने सामने बैठाकर सवाल किए जाएंगे। खबर है कि शिल्पा शेट्टी के घर की तलाशी भी ली गई है।
 
webdunia
बता दें कि राज को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। 23 जुलाई तक कोर्ट ने राज को पुलिस कस्टडी में रखने तक का आदेश दिया था। राज के साथ उनके पार्टनर रयान थोर्पे को भी पुलिस हिरासत में भेजा गया था।
 
बीते दिनों मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की है। खबरों के मुताबिक कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया गया है। बताया जाता है कि यहीं से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने आप को बॉलीवुड की दुल्हन मानने लगी हैं कृति खरबंदा