Publish Date: Sun, 11 Jan 2026 (15:27 IST)
Updated Date: Sun, 11 Jan 2026 (15:28 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म 'द राजा साब' को लेकर अलग ही बज बना हुआ है। प्रभास के फैंस कहीं सिनेमाघरों के बाहर आतिशबाजी कर रहे हैं तो कहीं मगरमच्छ की डमी लेकर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रभास के फैंस उनके एंट्री सीन, उनके गाने और मगरमच्छ के फाइट सीन के दौरान चिल्लाते और कॉन्फेटी फेंकते दिख रहे हैं।
अब एक आगजनी की घटना 'द राजा साब' की स्क्रीनिंग के दौरान देखने को मिली है। घटना ओडिसा के एक सिनेमाघर में हुई। जहां प्रभास का फैन आरती की थाली लेकर थिएटर के अंदर आ गया। फिल्म की शुरुआत में प्रभास पर फिल्माया गाना दिखाया जा रहा था, जिसे देख फैंस उतावले हो गए।
गाना देखकर प्रभास के कुछ फैंस आरती की थाली लेकर स्क्रीन की आरती उतारने लगे। भीड़ में फैंस के हाथ से थाली गिरी और देखते ही देखते आग फर्श पर फैलने लगी। वायरल वीडियो में लोग आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे है। आगजनी की घटना के बाद थिएटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बता दें हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' का निर्देशन मारुति ने किया है। इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार शामिल है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें