Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस तरह प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं अनुष्का शर्मा, शेयर की तस्वीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस तरह प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं अनुष्का शर्मा, शेयर की तस्वीर
, शनिवार, 9 जनवरी 2021 (11:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह इस महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। वहीं उनके पति विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया टूर को बीच में छोड़ वापस भारत आ गए हैं। अनुष्का बीच-बीच में पति विराट कोहली के साथ डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाती रहती हैं।

 
अब अनुष्का शर्मा ने घर पर पानीपुरी का लुत्फ उठाया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पानीपुरी की तस्वीर शेयर की है। अनुष्का ने पानीपुरी की तस्वीर शेयर करके बता दिया है कि वह घर पर बैठकर पानीपूरी खा रही हैं। 
 
webdunia
इससे पहले अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ घर की बालकनी में बैठने की तस्वीर खींचने पर फोटोग्राफर पर गुस्सा जाहिर किया था। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेसेज शेयर कर लिखा, 'फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं। अब इसे बंद करिए।' 
 
अनुष्का ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था कि डिलीवरी के बाद वह जल्द से जल्द काम पर लौटने की कोशिश करेंगी। हालांकि अभी तक अनुष्का ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। पिछली बार अनुष्का 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंखें 2 की फिर बदली स्टार कास्ट, अमिताभ के साथ दिखाई देंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा