Publish Date: Sat, 28 Dec 2024 (14:21 IST)
Updated Date: Sat, 28 Dec 2024 (14:23 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और प्रीति जिंटा साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों खास बॉन्ड शेयर करते हैं। बीते दिन सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर प्रीति ने उनके साथ कई पुरानी तस्वीरें शेयर की थी।
इन तस्वीरों के साथ प्रीति जिंटा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सलमान। बस ये कहना चाहती हूं कि मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। बाकी जब मैं तुमसे बात करूंगी तब बताऊंगी। और हां, हमें साथ में और फोटो क्लिक कराने की जरूरत है वरना मैं पुरानी तस्वीरों को ही शेयर करती रहूंगी।
प्रीति जिंटा के पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर एक फैन ने प्रीति से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी सलमान को डेट किया है। इस पर प्रीति ने साफ किया कि वे कभी भी एक्टर के साथ रिलेशनशिप में नहीं थीं। वे दोनों सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं।
प्रीति ने लिखा, 'नहीं बिल्कुल नहीं। वह परिवार की तरह हैं मेरे क्लोज फ्रेंड हैं और मेरे पति के भी वह दोस्त हैं। तो अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत हैं।'
बता दें कि प्रीति जिंटा और सलमान खान हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी चोरी चुपके चुपके, दिल ने जिसे अपना कहा, जान-ए-मन और हीरोज जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें