Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन पर काटा इतना महंगा केक, 24 घंटे में हुआ था तैयार

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन पर काटा इतना महंगा केक, 24 घंटे में हुआ था तैयार
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। प्रियंका ने अपने पति निक जोनास और परिवार के साथ मियामी में जन्मदिन मनाया था। इस बर्थडे की पार्टी यॉट पर हुई थी और प्रियंका इसमें चमकीली रेड ड्रेस में दिखाई दी थीं।


webdunia
प्रियंका की बर्थडे पार्टी में एक और चीज जिसकी चर्चा हुई वो था बर्थ डे। इस पार्टी का पूरा इंतजाम प्रियंका के पति निक जोनास ने किया था प्रियंका के इस खास दिन के लिए निक ने उनके लिए उनकी ड्रेस से मैचिंग रेड और गोल्डन कलर का केक मंगाया था और यह केक इस पार्टी के आकर्षण का केंद्र था। 
 
यह केक मियामी की ही एक बेकरी में डिजाइन किया गया था। बताया जा रहा है कि इस केक को बनने में लगभग 24 घंटे लगे और खबरों की मानें तो इस चॉकलेट और वनीला केक की कीमत 5 हजार डॉलर यानि 3,45,000 रुपए थी। 
 
प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद ज्यादा वक्त अमेरिका में ही गुजार रही हैं। वह जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म में वो फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या राखी सावंत ने NRI संग की गुपचुप वेडिंग? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई