suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टूटे दिल को कैसे जोड़ेंगी प्रियंका चोपड़ा?

Advertiesment
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास के रिलेशनशिप की खबरें चली आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक के कज़िन की शादी अटेंड कर यह बता दिया है कि दोनों के फैमिली टर्म्स भी आगे बढ़ रहे हैं। निक जोनास की फैमिली भी प्रियंका के लिए बहुत खुश हैं और उनकी बहुत तारीफ करते हैं। 
 
हालांकि फैंस इतना सोच रहे हैं कि प्रियंका, निक को किसलिए डेट कर रही हैं। दरअसल उनके फैंस जानते हैं कि प्रियंका का पहले ही दिल टूट चुका है। ऐसे में वे निक को कैसे डेट रही हैं। क्या वे अपने टूटे हुए दिल के दर्द को कम करने की कोशिश कर रही है? 
 
फैंस जानते हैं कि प्रियंका लंबे समय तक बॉलीवुड के एक स्टार के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन जैसे ही उन्हें लगा कि वह स्टार प्रियंका के साथ शादी नहीं कर पाएगा, प्रियंका ने इस रिश्ते को रोक दिया। प्रियंका हमेशा एक नॉर्मल फैमिली चाहती हैं। स्टार ने प्रियंका को  शादी के लिए कमिटमेंट नहीं दिया। इसलिए प्रियंका ने एक कठोर कदम बढ़ा कर इस लंबे समय के रिलेशनशिप को खत्म कर दिया। 
 
सूत्र के मुताबिक वह स्टार प्रियंका को शादी का कमिटमेंट नहीं दे सका लेकिन फिर भी रिश्ता जारी रखना चाहता था। ऐसे में प्रियंका ने दृढ़ता से रिश्तों को खत्म कर दिया। फिर निक तो प्रियंका से 10 वर्ष छोटे हैं। और लगता तो नहीं कि वे प्रियंका को अभी से शादी का कमिटमेंट दे सकते  हैं। इसके बावजूद प्रियंका, निक को डेट कर रही हैं यह चौकानें वाली बात है। 
 
ऐसा ही एक कदम बॉलीवुड में उठाया गया था ग्रेट एक्ट्रेस नर्गिस के द्वारा। जब राज कपूर, नर्गिस को शादी की सीक्यॉरिटी नहीं दे पाए, तो  नर्गिस ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। इसके बाद उन्होंने सुनील दत्त से शादी की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या फेक है सलमान खान और बॉबी देओल की Race 3 में बॉडी