Publish Date: Thu, 25 Oct 2018 (12:40 IST)
Updated Date: Thu, 25 Oct 2018 (12:44 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की कुछ समय पहले ही रोका सेरेमनी हुई हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन मे बंधने वाले हैं। खबर है कि निक ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए लॉस एंजिल्स में एक आलीशान विला खरीदा है।
खबरों के अनुसार इस आलीशन घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 48 करोड़ रुपए है। यह पूरा घर 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
निक-प्रियंका के इस घर में पांच बेडरूम हैं। घर के परिसर में बड़ा स्विंमिंग पूल है। पूरे घर में लकड़ी की दीवारें और फ्लोरिंग की गई है। स्विमिंग पूल के आस-पास का एरिया लकड़ी से बनी छत से कवर है।
इस विला को स्पेस इंटरनेशनल नाम की एक आर्किटेक्चर कंपनी ने डिजाइन किया है। इस घर का इंटीरियर भी उतना ही खूबसूरत है जितना बाहर से यह दिखता है।
निक ने यह आलीशान घर प्रियंका को प्रपोज करने से कुछ वक्त पहले यानी जुलाई में ही खरीदा था। प्रियंका और निक एक दिसंबर को जोधपुर में शादी करेंगे।