Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने रोमियो-जूलियट, फोटो में दिखा रोमांटिक अंदाज

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने रोमियो-जूलियट, फोटो में दिखा रोमांटिक अंदाज
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ दिसंबर 2018 में उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर निक के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह रोमियो जूलियट का एक पोज बनाती हुई नजर आ रही हैं।
 
webdunia
Photo : Instagram
इस फोटो में प्रियंका और निक की जोड़ी जबरदस्त लग रही है। फोटो में प्रियंका ने येलो कलर की ड्रेम में हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- Romeo oh Romeo... and Ava drew #nightout. दोनों का रोमियो एंड जूलियट वाला अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।
 
webdunia
फोटो में निक और प्रियंका के अलावा एक बच्ची भी नजर आ रही हैं जो निक जोनास की भांजी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में पसंद किए जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार की बरसात करते रहते हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा हाल फिलहाल में कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं थी। प्रियंका चोपड़ा इस समय सलमान खान की फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, निक से शादी के चलते प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' फिल्म का हिस्सा बनने से माना कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने प्रियंका की जगह फिल्म में कैटरीना कैफ को लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनन्या पांडे ने बताया, कार्तिक आर्यन संग कैसी है उनकी इक्वेशन?