Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरी कामयाबी हमेशा के लिए नहीं होगी : प्रियंका

हमें फॉलो करें मेरी कामयाबी हमेशा के लिए नहीं होगी : प्रियंका
ब्यूटी क्वीन के खिताब से ले कर हिन्दी फिल्म जगत की स्टार और अंतरराष्ट्रीय गायिका बनने और अब हॉलीवुड की अभिनेत्री बनने तक का प्रियंका चोपड़ा का सफर सफलता की नई दास्तान कहता है, लेकिन यह बात उनके लिए बहुत ज्यादा मायने नहीं रखती है। उनका कहना है सारी शोहरत और शान एक दिन चली जाएगी।
2012 में अपने एकल गीत ‘इन माई सिटी’से पश्चिम में अपने करियर की शुरुआत करने वाली 33 वर्षीय अभिनेत्री बाद में अमेरिकी टीवी धारावाहिक ‘क्वांटिको’में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और हॉलीवुड में ‘बेवॉच’ फिल्म साइन की। 
 
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) समारोह से इतर एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आप जो हैं वही रहें। मैं सफलता को स्थाई मान कर नहीं चलती और किसी को ऐसा करना भी नहीं चाहिए। पलक झपकते सफलता गायब हो जाएगी। मुझे यकीन है कि एक दिन यह मेरे पास से भी चली जाएगी, लेकिन मैं उन लोगों में हूं जिन्होंने सफलताएं हासिल की हैं, इसलिए आपको अलग-अलग चीजों में सक्षम बनना होगा।’’ 
 
प्रियंका ने कहा कि आज समय बदल गया है और उन लोगों के लिए ढेर सारे अवसर हैं जो इसे दोनों हाथों से लपकने के लिए तैयार हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करिश्मा कपूर के बारे में 25 रोचक जानकारियां