Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, सुपर हीरो बनकर बचाएंगी दुनिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Netflix
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक सुपर‍हीरो बनकर दुनिया को बुरे लोगों से बचाती नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो सीरिज 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी।


इस वेब सीरीज की कहानी सुपरहीरो पर आधारित है, जिसे रॉबर्ट रॉड्रिग्ज ने लिखा भी है, और डायरेक्ट भी करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार 'वी कैन बी हीरोज' कि कहानी एलियन इनवेडर्स के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जो अर्थ के सुपरहीरो को किडनैप कर लेते हैं।
 
webdunia
इसके बाद इन सुपरहीरोज के बच्चे एक साथ हाथ मिलाएंगे और साथ में मिलकर अपने माता-पिता और इस दुनिया को बचाने की जद्दोजहद करेंगे।

इस सीरीज में प्रियंका के अलावा क्रिस्टियन स्लेटर, याया गोसलीन, अकीरा अकबर, एन्ड्रयू डियाज, एंजी वॉकेन, बॉयड हॉलब्रुक, हाला फिनली, लोटल ब्लॉसम, नथान ब्लैयर, संग कैंग, विवियन लायरा ब्लैयर, एंड्रियाना बैराजा और क्रिस्टोफर मैकडॉनल्ड जैसे कलाकार है।
 
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सुरेश सर्राफ मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह ल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फोर्ब्स लिस्ट : सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर बने अक्षय कुमार