Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति को दी शादी की बधाई, बोलीं- चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव...

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति को दी शादी की बधाई, बोलीं- चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव...

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (17:04 IST)
Priyanka Chopra congratulates Parineeti: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने उदयपुर के होटल 'द लीला पैलेस' में सात फेरे लिए। इस रॉयल वेडिंग में दोनों के परिवार के लगभग हर सदस्य ने शिरकत की। लेकिन प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी में शामिल होने भारत नहीं आ पाईं।
 
प्रियंका चोपड़ा के बहन की शादी में शामिल नहीं होने के कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन हाल ही प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि वह काम में बिजी होने के कारण परिणीति की शामिल में पाईं। अब प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर करके परिणीति और राघव को शादी की बधाई दी है। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति और राघव की शादी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर कपल को बधाई दी है। प्रियंका ने लिखा, एकदम सही तस्वीर.. नवविवाहितों को उनके विशेष दिन पर ढेर सारा प्यार। 
 
webdunia
एक्ट्रेस ने लिखा, चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव.. आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो.. हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। लव यू लिटिल वन परिणीति चोपड़ा।
 
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट्स के कारण परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने भारत नहीं आ सकीं। हालांकि प्रियंका मई में परिणीति-राघव की सगाई समारोह में भाग लेने दिल्ली पहुंची थीं।  
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डीपनेक ड्रेस पहनकर दिशा पाटनी ने दिए किलर अंदाज में पोज, हॉट तस्वीरें वायरल