Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स : पुलिस कर सकती है दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से पूछताछ

हमें फॉलो करें फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स : पुलिस कर सकती है दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से पूछताछ
, गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (11:15 IST)
सोशल मीडिया पर पेड या फेक फॉलोअर्स बनाए जाने के घोटाले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। जैसे-जैसे यह जांच आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की इस जांच में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज से भी पूछताछ की जा सकती है।

 
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी कई सिलेब्रिटीज से मुंबई पुलिस पूछताछ कर सकती है। खबरों के अनुसार कि मुंबई पुलिस के जॉइंट पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे को ऐसी 54 फर्मों के बारे में बता चला है जो फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स बनाए जाने के घोटाले में शामिल हैं। 
बताया जा रहा है कि फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाए जाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने अभिषेक दिनेश दौडे को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई सोशल मीडिया मार्केटिंग कंपनियां भी पुलिस की जांच के घेरे में आ गई हैं। 
 
अभिषेक ने पुलिस को बताया है कि वह एक विदेशी कंपनी के लिए काम करता है। बता दें कि सिंगर भूमि त्रिवेदी ने मुंबई पुलिस में मामला दर्ज कराया था कि उन्होंने अपने नाम की एक फेक प्रोफाइल देखी थी। उन्होंने बताया कि इस फेक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अन्य यूजर्स से चैट भी की गई। इसके बाद जांच में मुंबई पुलिस को पता चला कि कई खिलाड़ियों, बिजनसमैन और बॉलिवुड सिलेब्स सहित लगभग 176 लोगों ने अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पैसा दिया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत को न्याय दिलाने के लिए नई पहल शुरू, #Candle4SSR के साथ कई सितारों ने डिजिटल प्रोटेस्ट में लिया हिस्सा