Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा से फैन की शिकायत- शादी में क्यों नहीं बुलाया? एक्ट्रेस के जवाब ने जीता दिल

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा से फैन की शिकायत- शादी में क्यों नहीं बुलाया? एक्ट्रेस के जवाब ने जीता दिल
, शनिवार, 27 मार्च 2021 (12:34 IST)
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के एक फैन ने उनसे कुछ ऐसा कहा जिसका जवाब एक्ट्रेस ने बहुत की खूबसूरती के साथ दिया है।
 
जब एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा को अपनी शादी में नहीं बुलाने की शिकायत की तो एक्ट्रेस के जवाब ने दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने प्रियंका से अपनी भव्य शादी में आमंत्रित नहीं किए जाने की शिकायत की। यूजर ने कहा कि मुझे शादी के लिए आमंत्रित क्यों नहीं किया गया? मैं उस समय जोधपुर में आस-पास था।
 
अपने फैन की इस प्यार भरी शिकायत सुनकर प्रियंका ने बहुत शानदार जवाब दिया है। अभिनेत्री ने पहले उसे अपनी शादी में आमंत्रित न करने के लिए माफी मांगी, लेकिन इस बात को ध्यान से जोड़ा कि वह उसे जानती नहीं हैं। प्रियंका ने लिखा, मुझे खेद है @santoshpatnaik, मुझे लगता है कि मैं आपको नहीं जानती, नहीं तो यह नहीं होता।' प्रियंका ने हंसते हुए इमोटिकॉन के साथ अपना जवाब पूरा किया है।
 
बता दें प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में निक जोनास से शादी की थी। प्रियंका की शाही शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थीं। प्रियंका ने हिन्दू और ईसाई दोनों धर्म के रिति-रिवाज से निक जोनास से शादी की थी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव नजर आए थे। प्रियंका हाल ही में अपने पति के संग म्यूजिक सिंगल में भी नजर आई थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीया मिर्जा ने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को लेकर कही यह बात, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का ट्वीट