Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल' कर रही नंबर 1 पर ट्रेंड, एक्ट्रेस ने जताया आभार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra's Citadel becomes number 1 series

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 12 मई 2023 (15:27 IST)
Priyanka Chopra Citadel : प्रियंका चोपड़ा की स्पाई-थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर ग्लोबली रिलीज हुई है। इस सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ग्लोबल आइकन ने वास्तव में अपने एक्शन से भरपूर प्रदर्शन के साथ अपने ग्लोबल दर्शकों को चकित कर दिया है। प्रियंका ने इस सीरीज बिना बॉडी डबल के सभी रोमांचक एक्शन मूव्स किए हैं।

 
'सिटाडेल' के जरिए प्रियंका ने एक अभिनेत्री के रूप में खुद के लिए सीमाओं और बाधाओं को तोड़ा है और उम्मीदों से परे प्रदर्शन किया है। इस स्पाई थ्रिलर की समीक्षा शानदार से कम नहीं है। दर्शकों के लिए अब एक नया अपडेट आया है क्योंकि सिटाडेल ने 25% अधिक दर्शकों को आकर्षित करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है और दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय रिलीज में पहले स्थान पर है।
 
webdunia
ग्लोबल सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया जिसमें बताया गया कि वह कैसे आभारी हैं कि सिटाडेल सबसे नए शो में नंबर 1 पर पहुंच गया है।
 
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने बिना बॉडी डबल के 80% स्टंट किए हैं, अंतिम एक्शन शॉट को पूरा करने के दौरान उनकी भौंहों पर असली निशान मिले। ग्लोबल आइकन ने सीरीज के लिए छह अलग-अलग भाषाओं में भी महारत हासिल की और उनसे जो अपेक्षा की गई थी, उससे परे खुद को आगे बढ़ाया।
 
सीरीज के निर्माता रूसो ब्रदर्स ने उन्हें सिनेमा की महिला टॉम क्रूज के रूप में भी लेबल किया। सिटाडेल में भी अपनी क्षमताओं को चित्रित करने वाली दक्षिण एशियाई प्रतिभाओं की संख्या सबसे अधिक है। प्रियंका चोपड़ा दक्षिण एशियाई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें वह पहचान दिलाने में एक सच्ची अग्रणी हैं, जिसके वे हकदार हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sunny Leone की मर्डर मेलोडी 'कैनेडी' का टीजर हुआ रिलीज