Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 10 April 2025
webdunia

लाइव सेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने किया निक जोनास को किस, वायरल हो रहा वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra
, रविवार, 14 मार्च 2021 (13:08 IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाताते हुए नजर आते रहते हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

 
वीडियो में निक जोनास एक लाइव सेशन में होते हैं, तभी प्रियंका चोपड़ा आती हैं और हैलो करने के बाद निक को किस करके चलती जाती हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
दरअसल हाल ही में निक का एलबम स्पेसमैन रिलीज हुआ है। जिसके चलते निक जोनास इसका भरपूर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रमोशन के दौरान निक लाइव चैट में फैंस के साथ बातचीत कर रहे होते हैं, तभी प्रियंका चोपड़ा आ जाती हैं। प्रियंका सबसे पहले हैलो कहती हैं और फिर निक को किस करके चली जाती हैं। 
 
प्रियंका के किस करने के बाद निक वीडियो में कहते नजर आते हैं कि उनके इस नए म्यूजिक एलबम की प्रेरणा प्रियंका ही हैं। इतना ही नहीं वह आगे कहते नजर आ रहे हैं कि वह उनकी लाइफ में होने वाली हर चीज की प्रेरणा हैं। निक-प्रियंका का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
ऐसा पहली बार नहीं है जब निक के लिए प्रिंयका ने अपना प्यार ऐसे खुलेआम जाहिर किया है। इससे पहले भी प्रियंका और निक एक दूसरे के लिए अपना प्यार खुलेआम जाहिर कर चुके हैं। गौरतलब है कि निक के एलबम को प्रियंका भी प्रमोट कर रही हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने प्रोडक्शन की इन फिल्मों के बिना खुद की कल्पना भी नहीं कर सकतीं अनुष्का शर्मा