Publish Date: Sat, 18 Aug 2018 (22:01 IST)
Updated Date: Sat, 18 Aug 2018 (22:06 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से 18 अगस्त को सगाई (रोका सेरेमनी) कर ली। अपनी रोका सेरेमनी पर प्रियंका पीले रंग के सूट प्लाजो ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा निक भी ऑफ वाइट कुर्ता पायजामा पहने इंडियन वियर लुक में कमाल के दिख रहे हैं।
सगाई को प्राइवेट अफेयर रखा गया है जिसमें उनके परिवार और नजदीकी दोस्ती शामिल हुए। यह एक ट्रेडिशनल एंगेजमेंट सेरेमनी है। प्रियंका के घर को फूलों से सजाया गया है। एक बड़ा सा एनपी लिखा हआ भी नजर आ रहा है। एन फॉर निक और पी फॉर प्रियंका। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम के फोटो भी साझा भी हैं।
लखनऊ में अपनी शूटिंग से ब्रेक लेकर प्रियंका की कज़न परिणीति चोपड़ा भी इस सेरेमनी में शामिल होने मुंबई पहुंची। वे प्रियंका के घर येलो आउटफिट में पहुंचीं।
उल्लेखनीय है कि निक जोनस को घुमाने के लिए प्रियंका चोपड़ा जब भारत लाई थीं तब ही खबरचियों ने सूंघ लिया था कि प्रियंका और निक में बात दोस्ती से बढ़ कर है। दोनों हाथ में हाथ डाले भारत दर्शन करते रहे। सगाई के नाम सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर प्रियंका ने अपने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी।