Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक दिन के 43 लाख रुपए किराये के लगने वाले राजमहल में निक संग फेरे लेंगी प्रियंका

हमें फॉलो करें एक दिन के 43 लाख रुपए किराये के लगने वाले राजमहल में निक संग फेरे लेंगी प्रियंका
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब फैंस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के अनुसार प्रियंका-निक 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाएंगे। 
 
webdunia
प्रियंका की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। हाल ही में प्रियंका अपनी मम्मी मधु चोपड़ा के साथ उम्मेद भवन पैलेस देखने पहुंची थीं। खबरों के अनुसार,पैलेस में प्रियंका की शादी को खास बनाने के लिए सभी तैयारियां कर दी गई है। 
 
webdunia
रिपोर्ट के अनुसार उम्मेद पैलेस का एक दिन का किराया लगभग 60 हजार डॉलर यानि लगभग 43 लाख रुपए हैं। इस महल में 22 कमरे और 42 स्वीट्स हैं। इस होटल में कई श्रेणी के रूम में सबसे खास महारानी सुइट है। इस होटल को दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है। 
 
webdunia
राजस्‍थान की शान माने जाने वाला 1943 में बना उम्मेद भवन 26 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय परिसर है। एक वक्‍त जोधपुर राजघराने का परिवार यहीं रहा करता था। इसे दुनिया का छठवां सबसे बड़ा महल माना जाता है। अब इसके एक हिस्से में मारवाड़ के पूर्व महाराजा गजसिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, एक हिस्से में ताज समूह होटल उम्मेद पैलेस संचालित करता है।
 
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में तीन दिनों तक 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलने वाली है। शादी में तकरीबन 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं। यहां ठहरने वाले मेहमान सूर्यास्त के वक्त 14 सदी का चर्चित मेहरानगढ़ का किला भी अपने अपने छज्जे से देख सकेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख ने ली 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की साइड, कहा सिनेमा में सबसे बड़ा योगदान