Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा पर लगा लंदन में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने दी यह सफाई

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा पर लगा लंदन में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने दी यह सफाई
, शनिवार, 9 जनवरी 2021 (11:59 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर पिछले दिनों खबरें आई थी कि उन्होंने एक सैलून में जाकर यूके में लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें पुलिस का सामना भी करना पड़ा।

 
अब प्रियंका चोपड़ा की टीम ने एक बयान जारी किया है और इस घटना पर सफाई दी है। प्रियंका चोपड़ा की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह अपनी आने वाली फिल्म के रोल के लिए हेयर कलर कराने के लिए पहुंची थीं। इसके लिए उन्होंने सरकारी नियमों के मुताबिक परमिशन भी ली थी और उन्होंने प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया था। पुलिस ने उन पर कोई जुर्माना नहीं किया है। 
 
ब्रिटेन में इस समय कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन का मामला काफी बढ़ चुका है, इसीलिए वहां की सरकार ने सैलून और स्पा जैसी चीजों को बंद करके रखा है। प्रियंका चोपड़ा इस समय लंदन में रहकर अपनी आने वाली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग कर रही है।
 
प्रियंका के प्रवक्ता ने बताया है कि सलून को केवल प्रॉडक्शन हाउस के लिए निजी तौर पर खोला गया था जिसमें सभी सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना था। 
 
बता दें, प्रियंका अभी भी निक जोनस के साथ लंदन में ही रह रही हैं। इस फिल्म में निक सिर्फ एक कैमियो करेंगे जबकि प्रियंका के साथ फिल्म में सैम ह्यूगन, सेलिन डियोन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। 'टेक्स्ट फॉर यू' के अलावा प्रियंका चोपड़ा मैट्रिक्स 4, द व्हाइट टाइगर, We Can Be Heroes जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार लेंगे 135 करोड़ रुपये, डायरेक्टर को मिलेंगे 4 करोड़