Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन संग फिर रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा, कृष 4 में हुई एंट्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hrithik Roshan

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (17:29 IST)
राकेश रोशन ने हाल ही में 'कृष 4' का ऐलान किया है। इस फिल्म से बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष' की पिछली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। 'कृष 4' को लेकर हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। 
 
लेटेस्ट खबरों के अनुसार 'कृष 4' में प्रियंका चोपड़ा लीड़ रोल में नजर आने वाली है। प्रियंका 'कृष' और 'कृष 3' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि 'कृष 4' में प्रियंका अपने प्रिया मेहरा वाले किरदार को निभाते नजर आएंगी। 
 
webdunia
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट से जुड़े सुत्रों ने बताया कि रितिक रोशन और आदित्य चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को लीड एक्ट्रेस के रूप में चुना है। प्रियंका और रितिक पहले भी फिल्म में काम कर चुके हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है।
 
सुत्रों के अनुसार रितिक और प्रियंका एक सक्सेसफुल जोड़ी हैं और उनके बीच बेहतरीन बॉन्ड हैं। पीसी के लिए कृष 4 में शामिल होना कोई बड़ी बात नहीं थी क्योंकि कहानी कोई मिल गया से लेकर कृष, कृष 3 और अब चौथे पार्ट तक बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा, रितिक रोशन के इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के विज़न से बेहद इंप्रेस थीं और उन्हें फिल्म के डायरेक्टर की चुनौतियों को संभालते हुए देखकर बेहद खुश थीं। 
 
वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कृष 4 की कहानी हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और एवेंजर्स: एंडगेम से इंस्पायर्ड होगी। फिल्म की कहानी भूत, भविष्य और वर्तमान में घूमने वाली है यानी पूरी तरह से टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी। यह फिल्म पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों पर आधारित रहेगी। 
 
बताया जा रहा है कि 'कृष 4' में रितिक रोशन का ट्रिपल रोल होगा। फिल्म 'कोई मिल गया' में जहां रितिक का सिंगल रोल था। वहीं कृष 2 और कृष 3 में रितिक डबल रोल में नजर आए थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं रेजिना कैसेंड्रा? फिल्म जाट में निभाया है लेडी विलेन का किरदार