Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 27 April 2025
webdunia

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की पहली झलक, फैंस ने लुटाया प्यार

Advertiesment
हमें फॉलो करें priyanka chopra nick jonas malati mary chopra jonas malati pic entertainment bollywood news in hindi

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 23 नवंबर 2022 (11:26 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। निक और प्रियंका बेहद प्रोटेक्टिव पैरेंट्स हैं, जिन्होंने अब तक अपनी बेटी का चेहरा पूरी दुनिया से छुपाकर रखा है।

 
प्रियंका और निक जोनस सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में अपनी बेटी का चेहरा इमोजी से छुपा देते है। लेकिन अब प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर शेयर की है, जिसमें मालती का चेहरा नजर आ रहा है। हालांकि मालती का आधा चेहरा ही दिख रहा है।
 
webdunia
इस तस्वीर में मालती पालने में सोती नजर आरही है। उसकी उसकी आंखें ऊनी गुलाबी टोपी से ढकी हुई है। तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'मेरा मतलब।' इसके साथ उन्होंने दो क्यूट से इमोजी भी शेयर किए हैं।
 
फैंस प्रियंका और निक की बेटी की तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस मालती को निक जोनस जैसा बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मालती दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

5 साल से हिट फिल्म का मुंह नहीं देखा है वरुण धवन ने, क्या भेड़िया बचाएगा?