Publish Date: Wed, 24 Nov 2021 (10:50 IST)
Updated Date: Wed, 24 Nov 2021 (10:52 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति निक जोनस का सरनेम हटाने की वजह से सुर्खियों में हैं। प्रियंका के अपने नाम में से 'जोनस' हटाने के बाद उनके तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। इसके बाद प्रियंका की मां ने इसे अफवाह बताया था।
अब प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भरी महफिल में अपने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। इस रोस्टिंग वीडियो में प्रियंका पति निक से 10 साल के एज डिफ्रेंस को लेकर मजाक करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में प्रियंका कहती हैं, आज मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं, जहां मैं अपने पति निक जोनस को रोस्ट करूंगी और उनके भाईयों को भी जिनका नाम मैं कभी याद नहीं कर पाउंगी। मैं भारत से हूं जहां संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का भंडार है इसलिए जोनस ब्रदर्स वहां अपनी पकड़ नहीं बना पाए।
प्रियंका कह रही हैं, निक और मुझमें 10 साल का उम्र का फासला है। जी हां, 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाता है और मैं उसे वह समझाती हूं। जो कि ठीक भी है क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं। वह मुझे दिखाता है कि कैसे टिक टॉक का प्रयोग करते हैं और मैं उसे दिखाती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है।
बता दें कि प्रियंका और निक जोनस की तलाक की खबरों को एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने बकवास करार देते हुए कहा था कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास मत कीजिए और न ही फैलाइए। ये बकवास है। 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका और निक ने जोधपुर में शादी की थी। उन्होंने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से एक-दूसरे का हाथ थामा था।