Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sanjay Leela Bhansali
, शनिवार, 2 नवंबर 2019 (06:05 IST)
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपनी दो फिल्मों का ऐलान किया है। गंगूबाई कठियावाड़ी और बैजू बावरा। गंगूबाई में भंसाली आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। गंगूबाई के बाद भंसाली ने दीवाली पर सभी को तोहफा देते हुए अपनी अगली फिल्म बैजू बावरा का ऐलान किया है।


फिल्म की कहानी एक कलाकार के बदले पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा दिवाली 2021 को रिलीज होगी। हालांकि अभी तक फिल्म की कास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसमें रणवीर सिंह का नाम पक्का माना जा रहा है। 
वहीं अब खबर है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म बैजू बावरा में रणवीर सिंह के अपोजिट काम करेंगी। प्रियंका लंबे समय से संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करना चाह रही हैं। 
 
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की तरफ से इस पर कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसा होने पर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा चौथी बार स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों अब तक बाजीराव मस्तानी, दिल धड़कने दो और गुंडे में साथ काम कर चुके हैं।

वहीं रणवीर की भंसाली के साथ यह चौथी फिल्म होगी। रणवीर और भंसाली ने रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया है। कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह को संजय लीला भंसाली के दफ्तर में देखा गया था। 
 
बैजू बावरा एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें मुगल कालीन गायक बैजू बावरा की कहानी दिखाई जाएगी। बैजू बावरा के बदले की कहानी को फिल्म में दिखाया जाएगा। बैजू बावरा पर बॉलीवुड में पहले भी फिल्म बन चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनी हेल्थ को लेकर सजग हुए अमिताभ बच्चन, लिया यह फैसला!