Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट में मिल रहा टकीला गोलगप्पे, टेस्ट करने पहुंची फैमिली

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट में मिल रहा टकीला गोलगप्पे, टेस्ट करने पहुंची फैमिली
, शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (14:08 IST)
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। वे अपने बेहतरीन काम से अकसर फैंस को इंस्पायर करती रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

 
प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक इंडियन रेस्टोरेंट की ओपनिंग की है जिसका नाम उन्होंने सोना रखा है। यहां फिलहाल आम लोगों की एंट्री शुरु नहीं हुई है, लेकिन स्पेशल गेस्ट का आना शुरू हो चुका है। हाल ही में प्रियंका की जेठानी Danielle Jonas यहां अपनी बहन के साथ पहुंची थी जहां वह एक स्पेशल ड्रिंक पिती हुई नजर आईं। 
 
webdunia
उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिंयका को ढ़ेर सारी बधाईयां दी। इन तस्वीरों में कई मजेदार डिशेज नजर आ रहे हैं जैसे क्रैब पूरी, गोट चीज समोसा, एज्ड शेडार डोसा और कोकोनट। 
 
वहीं इसके अलावा प्रियंका के रेस्टोरेंट में एक अलग तरह के गोलगप्पे भी उपलब्ध हैं जिसमें टकीला मिलकार सर्व किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट की कई सारी इन्साइट फोटोज सामने आईं हैं जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि इस प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट को बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है। 
 
इस रेस्टोरेंट को इस अंदाज में बनाया गया है कि एक साथ 30 से 40 लोग यहां पर खाना खा सकते हैं। हर तरह की इंडियन डिश यहा बनाई जाती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, लिखा- प्लीज वापस आ जाओ ना…