Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं- सब साथ में बेहद मजबूत हैं...

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं- सब साथ में बेहद मजबूत हैं...
, रविवार, 5 अप्रैल 2020 (17:04 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग ल़ड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में दान दिया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके इस कदम की तारीफ की थी और पीएम केयर्स फंड में दान देने पर शुक्रिया कहा था। 
 
webdunia
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कोई चाहे अकेला या कोई संस्था दान कर रही हो, इस समय सभी का साथ होना ज्यादा जरूरी है, स्वस्थ इंडिया के लिए सब मिलकर आगे आए। प्रियंका चोपड़ा, अनिल कुंबले आपको धन्यवाद पीएम केयर्स फंड में दान के लिए।' 
 
webdunia
पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें धन्यवाद कहा है। प्रियंका ने लिखा, 'आपका शुक्रिया श्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी। हम सब साथ में बेहद मजबूत हैं, मैं उन सभी को भी थैंक्स कहना चाहूंगी जो इस मुश्किल की घड़ी में आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।'
 
पीएम केयर्स फंड के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने गूंज, यूनिसेफ और फीडिंग अमेरिका जैसी कई संस्थानो को दान दिया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ यूएस में सेल्फ आइसोलेशन में हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रीति जिंटा ने अपने डॉगी को बनाया कसरत करने का सामान, हुईं ट्रोल