Publish Date: Fri, 27 Oct 2023 (12:09 IST)
Updated Date: Fri, 27 Oct 2023 (12:12 IST)
Priyanka Returns to India: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कई महीनों बाद अपने देश भारत आई हैं। प्रियंका चोपड़ा 'Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023' में हिस्सा लेने के लिए भारत आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वह ऑल-ब्लैक लुक में नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा लॉन्ग ब्लैक श्रग और कैजुअल ग्रे पैंट के साथ ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहने दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सेंटर-पार्टेड खुले बाल, मिनिमल मेकअप और स्लीक नेकपीस से कम्प्लीट किया था। प्रियंका ने एयरपोर्ट पर पैपराज़ी का अभिवादन भी किया।
प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई आते ही अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में वह मुंबई की सड़कों का लुफ्त ले रही हैं।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत आई थीं। हालांकि इस बार उनके साथ उनकी बेटी नजर नहीं आईं। शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गई हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ पाई थीं। बताया गया था कि वह अपने प्रोजेक्ट में बिजी होने के चलते शादी अटेंड नहीं कर सकीं। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दी थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें