Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा ने चुराए पति निक जोनस के कपड़े, बोलीं- बड़ा मजा आता है

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा ने चुराए पति निक जोनस के कपड़े, बोलीं- बड़ा मजा आता है
, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (18:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में मजेदार तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें एक तरफ वह खुद हैं तो वहीं दूसरी तरफ पति निक जोनस नजर आ रहे हैं और दोनों ने एक ही तरह की व्हाइट ड्रेस पहन रखी है। ये फोटो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- ‘तुम्हारे कपड़े चुराने में बहुत मजा आता है।’

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘मैट्रिक्स 4’ की शूटिंग के लिए जर्मनी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कैरी-ऐन मोस, कियानू रीव्स लीड रोल में नजर आएंगे। हाल में बर्लिन में इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई है जो कोरोना वायरस के कारण मार्च में रोक दी गई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Alles wird gut. Everything will be ok #IssaVibe. @diariesofdiana : @emeraldlily__

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on



इसके अलावा, प्रियंका अभी राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ भी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने फिल्म से कुछ फोटोज शेयर की थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए लिखा था, ‘द व्हाइट टाइगर में मैं पिंकी का किरदार निभा रही हूं। यह अमेरिका की एक अप्रवासी की कहानी है। वह अपने पति के साथ भारत में है, जो बिजनेस के लिए घूम रहा है। और फिर कहानी बदल जाती है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे सबको बताने की जरूरत है। द व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’

यह फिल्म अरविन्द अडिगा के नॉवेल पर बनाई गई है। फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका दोनों जगह हुई है। फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमृता राव ने शेयर किया प्रेगनेंसी के 9वें महीने का वीडियो, बोलीं- जिंदगी के नए पड़ाव पर पहुंचने वाली हूं