Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या प्रियंका चोपड़ा की शादी में आएंगे सलमान खान?

हमें फॉलो करें क्या प्रियंका चोपड़ा की शादी में आएंगे सलमान खान?
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर के अनुसार प्रियंका की शादी का समारोह 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में होगा। प्रियंका की शादी में कौन-कौन बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे इसकी चर्चा होने शुरू हो गई है।
 
खबरों के अनुसार प्रियंका ने अपनी शादी के समारोह में बॉलीवुड के जिन दोस्तों को मेहमान बनाया है, उनमें सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे स्टार्स के नाम शुमार हैं।
 
webdunia
सलमान खान का नाम इस लिस्ट में शामिल होना इसलिए हैरान करता है, क्योकि पिछले दिनों प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में मुनमुटाव आने की खबर आई। अब कहा जा रहा है कि प्रियंका बीती बातों को भुलाकर उन्हें अपनी शादी में  जरूर बुलाएंगी।
 
webdunia
प्रियंका सलमान के साथ साथ ही अर्पिता-आयुष, अरबाज खान, सोहेल खान, अलविरा अग्निहोत्री समेत पूरे खान परिवार को ही न्यौता भेज रही हैं। प्रियंका की शादी में 1500 से 2000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। शादी का इन्व‍िटेशन नवंबर के मध्य में भेजे जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सांप और चमगादड़ों के बीच अमिताभ बच्चन और आमिर खान