Publish Date: Sat, 30 Oct 2021 (12:23 IST)
Updated Date: Sat, 30 Oct 2021 (12:25 IST)
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार राजकुमार के निधन से सभी चौंक गए। मात्र 46 वर्ष की आयु में हॉर्टअटैक से राजकुमार का निधन हो गया। वे फीटनेस फ्रीक भी थे। जिसने भी यह दु:खद खबर सुनी, सहसा विश्वास नहीं हुआ।
खबर है कि जाते-जाते पुनीत राजकुमार आंखें डोनेट कर गए। जिससे किसी की जिंदगी रोशन हो जाएगी। पुनीत के पिता और मशहूर अभिनेता डॉ. राजकुमार ने भी आंखें दान की थी।
यही नहीं 1994 में उन्होंने अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला करवाया था। 2006 में उनका निधन हुआ तो उनकी आंखें भी दान की गई थी।
पुनीत को जिम में हॉटअटैक आया था। वे दो घंटे से कसरत कर रहे थे। इसके बाद बैचेनी और सीने में दर्द होने लगा। तबियत जब ज्यादा बिगड़ने लगी तो फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
पुनीत के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।