Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आर्यन खान की रिहाई की खुशी में दुल्हन की तरह सजा 'मन्नत', शाहरुख खान के घर होगा जलसा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aryan Khan
, शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (10:48 IST)
ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत की खबर सामने आने के बाद से ही उनके घर 'मन्नत' में जश्न का माहौल है। आर्यन खान शनिवार को 11 बजे तक जेल से रिहा हो सकते हैं। 
 
मन्नत में आर्यन खान का स्वागत बहुत ही शानदार तरीके से किया जाएगा। शाहरुख खान ने पूरे घर को लाइटों से सजाया है। आर्यन के घर आने पर आज मन्नत में जलसा होगा।
 
शाहरुख खान के फैंस भी सैकड़ों की तादाद में मन्नत के बाहर मौजूद है। वे लगातार आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 
 
webdunia
बता दें कि बीते दिन आर्यन खान के बेल ऑर्डर की कॉपी समय पर आर्थर रोड जे नहीं पहुंची थी। जिसके कारण उन्हें बीती रात भी जेल में ही बिताना पड़ी थी। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे खुद उनके बेल ऑर्डर की कॉपी लेकर सेशन कोर्ट से जेल के लिए निकले थे। लेकिन वह शाम 5:30 बजे तक जेल नहीं पहुंच पाए थे।
 
शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स फिर खोला गया। जिसमें आर्यन की रिहाई के कागज भी थे। जेल अधिकारियों द्वारा आर्यन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 
 
बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन पर आरोप है कि वह मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में होने वाली ड्रग्स पार्टी का हिस्सा बनने वाले थे। आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिहाई की खबर सुनकर आर्यन खान के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बेटे को रिसीव करने जेल पहुंच रहे शाहरुख खान