khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजकीय सम्मान के साथ किया गया कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार

Advertiesment
Puneeth Rajkumar
कन्नड़ सिनेमा के 'पावर स्टार' पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार रविवार को बेंगलुरु के कांतिरावा स्टूडियो में किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने हजारों की संख्या में फैंस, सेलेब्स और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई पहुंचे। इस दौरान हर किसी के चेहरे पर अपने सुपरस्टार को खोने का गम दिखाई दे रहा था।

 
पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाना था लेकिन, उनकी बेटी वंदिता को अमेरिका से भारत पहुंचने में समय लगा इसलिए अंतिम संस्कार को रविवार के लिए स्थगित किया गया। 
 
बता दें कि पुनीत राजकुमार के निधन से जहां पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं उनके दो चाहने वाले फैन भी पुनीत की मौतका सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं खबर है कि एक फैन ने पुनीत की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। 
 
पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरान पड़ने की वजह से निधन हो गया था। वह 46 साल के थे। पुनीत राजकुमार एक्टर के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर, टीवी प्रेजेंटर और प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल किया था। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। एक्टर ने अपने करियर में 29 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्काईडाइविंग करना चाहते हैं इमरान हाशमी, इस बात से लगता है डर