Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुश्किल में फंसे सोनू सूद, एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है मामला

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुश्किल में फंसे सोनू सूद, एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है मामला

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (11:07 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने नेक कामों से एक अलग पहचान बनाई है। सोनू सूद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। लेकिन इस बार वह खुद मुश्किल में फंस गए हैं। सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 
 
बताया जा रहा है कि सोनू सूद को अदालत में गवाही देने के लिए बार-बार समन भेजे गए, लेकिन वह एक बार भी नहीं पहुंचे। इसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सोनू सूद को समन जारी किया गया थर, जिसमें मोहि शुक्ला नाम के व्यक्ति पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। 
 
इसी केस के तहत सोनू सूद को गवाही देने के लिए तलब किया गया था। उन्हें को कई बार समन भेजे गए, पर वह गवाही देने के लिए एक बार भी कोर्ट में नहीं पहुंचे। इसी को देखते हुए अब कोर्ट ने सोनू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट को भेजे गए वारंट में निर्देश दिया गया है कि सोनू सूद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।
 
अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। फिलहाल इस मामले में सोनू सूद या फिर उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एल्विश यादव ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप, बोले- मेरी जिंदगी में भी एक है...