Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोगा विधानसभा सीट से चुनाव हारीं सोनू सूद की बहन मालविका, कांग्रेस के टिकट से लड़ी थीं चुनाव

हमें फॉलो करें मोगा विधानसभा सीट से चुनाव हारीं सोनू सूद की बहन मालविका, कांग्रेस के टिकट से लड़ी थीं चुनाव
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (17:30 IST)
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। पंजाब चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दोनों विधानसभाओं सीट से चुनाव हार गए। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस के टिकट से मोगा से चुनाव लड़ रही थीं।

 
मालविका सूद भी मोगा सीट से चुनाव हार गई हैं। पंजाब में मोगा हाई प्रोफाइल सीटों में से है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डाक्टर अमनदीप कौर ने मालविका को 20915 मतों के अंतर से हरा दिया। अकाली दल के बरजिंदर सिंह बराड़ तीसरे स्थान पर रहे। 
 
कोरोना काल में लोगों की हरसंभव मदद करके 'मसीहा' बने सोनू सूद ने अपनी बहन का जमकर चुनाव प्रचार किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी की लहर के आगे सोनू सूद का स्टारडम फीका पड़ गया। 
 
बता दें कि चुनाव आयोग ने मतदान के समय सोनू सूद को मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया था। इतना ही नहीं पुलिस ने एक्टर की कार भी जब्त कर ली थी। सोनू सूद पर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगा थश। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साईं के दूसरे वचन 'जैसा रूप हुआ जिस जन का, वैसा रूप हुआ मेरे मन का' को लेकर 'मेरे साईं' की वैष्णवी प्रजापति ने कही यह बात