Publish Date: Wed, 27 Jul 2022 (11:53 IST)
Updated Date: Wed, 27 Jul 2022 (11:57 IST)
मशहूर पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन हो गया है। 63 साल के बलविंदर को 20 अप्रैल को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी उनकी एक और सर्जरी की गई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 26 जुलाई को उनका निधन हो गया।
बलविंदर के परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए सिंगर के निधन की जानकारी दी है। वहीं सिंगर गुरु रंधावा ने भी बलविंदर के निधन पर दुख जताया है। गुरु रंधावा ने लिखा, हम आपके योगदान को पंजाबी म्यूजिक में हमेशा के लिए संजोएंगे सर। आपकी आत्मा को शांति। अलविदा सर।
बताया जा रहा है कि बलविंदर को अप्रैल 2022 में ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन के न्यू क्रॉस अस्पताल में दिल की समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया था। ट्रिपल बाईपास सर्जरी के बाद, ब्रेन डैमेज का सामना करने के बाद वह कोमा में चला गए थे। अस्पताल में 86 दिन बिताने के बाद उन्हें को छुट्टी दे दी गई और वह ठीक होने की राह पर थे, लेकिन 26 जुलाई को उनका निधन हो गया।