Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 11 April 2025
webdunia

पंजाबी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी का निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Punjabi singer's wife dies

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (14:39 IST)
म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सूफी सिंगर व भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। रेशम कौर ने 60 साल की उम्र में बुधवार को अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 
 
खबरों के अनुसार रेशम कौर को हृदय संबंधी समस्याएं थीं, जिसके चलते उनका जालंधर के टैगोर अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने 60 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।
 
रेशम कौर के भाई परमजीत सिंह ने बताया, करीब 2 बजे रेशम का निधन हुआ है। पिछले 5 दिनों से वह अस्पताल में दाखिल थीं। पहले वह बिल्कुल सेहतमंद थीं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन कुछ दिन पहले अचानक उन्हें पहली बार अटैक आया था।
 
बता दें कि हंसराज हंस पंजाबी और सूफी संगीत की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। हंसराज हंस ने रेशम से 18 अप्रैल 1984 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम युवराज हंस और छोटे बेटे का नाम नवराज हंस है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेक्स को लेकर नीना गुप्ता का बेबाक बयान, बोलीं- भारत की 95 प्रतिशत महिलाओं को नहीं पता...