Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख की 'रईस' को 'रईस' के बेटे का नोटिस

Advertiesment
रईस
शाहरुख खान की 'रईस' की शूटिंग तेजी से चल रही है। ईद पर यह फिल्म सलमान की 'सुल्तान' से टक्कर लेगी। बताया जा रहा है कि 'रईस' अब्दुल लतीफ के जीवन पर आधारित है। बताया जाता है कि यह शख्स 90 के दशक में गुजरात में अवैध शराब का कारोबर करता था। इस पर मर्डर के चालीस केस भी दर्ज हुए थे। 
 
इस तथाकथित गैंगस्टर के बेटे मुश्ताक अहमद अब्दुल लतीफ शेख ने शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रितेश सिधवानी, निर्देशक राहुल ढोलकिया सहित 'रईस' से जुड़े नौ लोगों को नोटिस भेजा है। उन्होंने पूछा है कि उनके पिता पर फिल्म क्यों और किस तरह से बनाई जा रही है। मुश्ताक का मानना है कि उनके पिता की छवि यह फिल्म खराब कर सकती है। 
 
रईस की टीम इस नोटिस का जवाब देने की तैयारी कर रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya