Publish Date: Fri, 13 Feb 2026 (10:57 IST)
Updated Date: Fri, 13 Feb 2026 (12:30 IST)
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने आधिकारिक तौर पर 'रागिनी 3' का ऐलान कर दिया है, जो एक थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म है और रोमांच, कॉमेडी और मज़ेदार पल देने का वादा करती है। फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे।
रागिनी 3 एक नए और रोमांचक चैप्टर की शुरुआत है, जिसमें एक शानदार टीम एक साथ आई है। शशांक घोष डायरेक्टर के तौर पर शामिल हैं, जबकि साहिर रजा अभी भी प्रोजेक्ट की क्रिएटिव ताकत बने हुए हैं। इस सहयोग से फिल्म का स्केल नई ऊँचाइयों तक पहुँच गया है और इसे इस जॉनर की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक बना दिया है।
यह शशांक घोष और बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिर से साथ आनाभी है, जिन्होंने पहले वीरे दी वेडिंग और फ्रेडी जैसी सफल फिल्मों पर साथ काम किया था। ऐसे में रागिनी 3 के साथ टीम का मकसद एक बोल्ड, फ्रेश और स्टाइलिश डेट नाइट हॉरर एक्सपीरियंस देना है।
तमन्ना भाटिया, जो अपनी अलग-अलग भूमिकाओं और स्क्रीन पर मजबूती के लिए जानी जाती हैं, लीड रोल में होंगी और कहानी में ग्लैमर, इंटेंसिटी और रोमांच जोड़ेंगी। फिल्म के लिए वह हमेशा ही सही चॉइस थीं। जुनैद खान उनके साथ जुड़ रहे हैं, जो अपने अलग और खास रोल्स के लिए पसंद किए जाते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि यह जोड़ी स्क्रीन पर नया और मज़ेदार अनुभव देने वाली है।
एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का हिस्सा है, द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रागिनी 3 पहले ही जोरदार चर्चा में है। प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन इस डेट नाइट हॉरर को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें