Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बबीता जी संग रिलेशनशिप की खबरों पर टपू ने जाहिर किया गुस्सा, बोले- इन मनगढ़ंत खबरों की वजह से मेरी लाइफ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें बबीता जी संग रिलेशनशिप की खबरों पर टपू ने जाहिर किया गुस्सा, बोले- इन मनगढ़ंत खबरों की वजह से मेरी लाइफ...
, सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (15:02 IST)
टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाल मुनमुन दत्ता और टपू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट के रिलेशनशिप की खबरें बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में थी। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने इस तरह की खबरों पर गुस्सा जाहिर किया था।

 
अब राज अनादकट ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी चोड़ी है। राज अनादकट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, वो लोग जो मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं, जरा सोचें कि आपकी इन मनगढ़ंत खबरों की वजह से मेरी लाइफ पर असर पड़ सकता है। मेरी राय जाने बिना मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं। 
 
उन्होंने लिखा, जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं, वो अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं। भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी दें।'
 
इससे पहले मुनमुन दत्ता ने इस तरह की खबरों पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था, आप लोग किसी के भी बारे में बिना उनकी अनुमति के खबरें कैसे लिख सकते हैं। आप लोगों के कारण जो मानसिक वेदना होती है, इसका दोषी कौन है। आप लोग किसी के अंतिम यात्रा पर टीआरपी के लिए किसी की बेटे या किसी के प्यार के खो जाने पर दुखी महिला के चेहरे पर कैमरा लगाने से नहीं रुकते। 
 
बता दें कि बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है। दोनों ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बता‍ दिया है। वहीं तारक मेहता की टीम के हर एक सदस्य को भी राज और मुनमुन के रिश्ते के बारे में पता है। मुनमुन और राज की उम्र में 9 साल का अंतर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तीसरी बार शादी करेंगी ब्रिटनी स्पीयर्स, बॉयफ्रेंड सैम असगरी संग की सगाई