Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार राज कुंद्रा पर कसता जा रहा पुलिस का शिकंजा, सीज किए 7 करोड़ रुपए

हमें फॉलो करें अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार राज कुंद्रा पर कसता जा रहा पुलिस का शिकंजा, सीज किए 7 करोड़ रुपए
, गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (14:48 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। वही उनपर शिकंजा भी कसता जा रहा है। 
 
खबरों के अनुसार पुलिस ने राज कुंद्रा की लगभग 7 करोड़ 31 लाख रुपए की रकम फ्रीज कर दी है। ये रकम उनके अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में मिली हैं, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। 
 
मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की है। खबरों के मुताबिक कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया गया है। बताया जाता है कि यहीं से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था।
 
खबरों के अनुसार अश्लील फिल्म बनाने और प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार राज कुंद्रा और उनके समूह के अन्य सदस्यों के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत से संकेत मिला है कि गूगल प्ले द्वारा नीति के उल्लंघन के कारण ओटीटी एप हॉटशॉट को ब्लॉक करने के बाद उन्होंने दूसरी योजना तैयार कर रखी थी। अश्लील सामग्री के निर्माण और प्रसार के अवैध कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नया एप शुरू किया जाने वाला था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तूफान : अरिजीत सिंह के ट्रैक 'अनन्या' का दिल को छू लेने वाला म्यूजिक वीडियो रिलीज