Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राज कुंद्रा पर लगा एक और गंभीर आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- इंटीमेट सीन बोलकर बनाई अश्लील फिल्म!

Advertiesment
हमें फॉलो करें राज कुंद्रा पर लगा एक और गंभीर आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- इंटीमेट सीन बोलकर बनाई अश्लील फिल्म!
, शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (15:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा इन दिनों जेल में हैं। पुलिस उनके खिलाफ पुख्ता सबुत जुटा रही है। जेल में बंद राज कुंद्रा की मुश्किलें भी लगातार बढ़ती जा रही है।

राज कुंद्रा के खिलाफ कई एक्ट्रेस और मॉडल सामने आई हैं  और उनपर गंभीर आरोप लगाया है। अब राज कुंद्रा के खिलाफ एक और पीड़िता सामने आई है। खबरों के अनुसार इस पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उनका वीडियो शूट किया गया था और कहा गया था कि इसमें सिर्फ इंटीमेट सीन्स होंगे और उनके प्राइवेट पार्ट्स को वीडियो में नहीं दिखाया जाएगा।
 
उन्होंने इसके लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन भी किया था और शूट के लिए पैसे भी मिले थे। लेकिन बाद में उनके पता चला की हॉट शॉट एप पर उनका एडल्ट वीडियो है। उनका पूरा वीडियो बिना किसी कट और एडिट के अपलोड कर दिया गया। 
 
खबरों के अनुसार पीड़िता की ओर से मालवणी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद 4 अगस्त को उन्होंने पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया। 
 
गौरतलब है कि राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस केस में हाल ही में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को भी समन भेजा है। शर्लिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। शर्लिन चोपड़ा भी राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई