Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर की वापसी, इस अकाउंट को कर रहे फॉलो

हमें फॉलो करें राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर की वापसी, इस अकाउंट को कर रहे फॉलो
, शनिवार, 15 जनवरी 2022 (11:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में बीते दिनों जेल की हवा खाना पड़ी थी। राज कुंद्रा इन दिनों जमानत पर बाहर है। जेल से रिहा होने के बाद राज कुंद्रा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।

 
जिसके बाद राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए थे। अब राज ने एकबार फिर इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है। लेकिन ट्विटर से अभी भी गायब है। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर दिया है और सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।
 
webdunia
इंस्टाग्राम पर राज कुंद्रा के 9 लाख 77 हजार फॉलोअर्स हैं। लेकिन वह सिर्फ एक शख्स को फॉलो कर रहे हैं। राज केवल शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट Bastian Mumbai को फॉलो करते हैं। ये उनके रेस्टोरेंट का पेज है।
 
बता दें कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को हिरासत में लिया गया था। उन पर एप पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने का आरोप लगा था। वह दो महीने बाद जेल से जमानत पर रिहा हुए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संक्रांति में क्या दें : जोक ऑफ़ द डे