Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को बताया 'समाज के लिए खतरा', बोले- इसे अरेस्ट करो

हमें फॉलो करें राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को बताया 'समाज के लिए खतरा', बोले- इसे अरेस्ट करो

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 9 नवंबर 2022 (16:38 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीते दिनों मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस केस में राज कुंद्रा के खिलाफ कई मॉडल और एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी है। 

 
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया था। शर्लिन अक्सर राज कुंद्रा पर निशाना साधती हुई नजर आती हैं। अब राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर हमला बोला है। उन्हें शर्लिन को 'समाज के लिए खतरा' बताया है और गिरफ्तारी की बात कही है। 
 
राज कुंद्रा ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, कुछ लोगों की भौंकने की आदत होती है और कुछ को उंगली करना अच्छा लगता है। उन भौंकते हुए लोगों की असलियत जल्द सामने आएगी।  
 
राज कुंद्रा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई किया, उन्होंने शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो देखा है, जो कि उन्होंने ओनलीफैन्स पर रिलीज किया है। साथ ही शख्स ने मुंबई पुलिस से सवाल करते हुए लिखा कि उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ शर्लिन की शिकायत पर कैसे केस दर्ज कर लिया।
 
शख्स के ट्वीट का जवाब देते हुए राज कुंद्रा ने दूसरा ट्वीट किया और लिखा, यही तो मैं भी कहना चाहता हूं। जो मेरे पर आरोप लगा रही है, वही एक्स रेट कंटेंट प्रोड्यूस कर रही है। वह वल्गैरिटी और महिला के अधिकारों की बात करती है और अभी भी वह इस तरह के भद्दे कंटेंट प्रोड्यूस कर रही है। वह जल्द अरेस्ट होगी। वह समाज के लिए खतरा है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में अपने किरदार को लेकर हुमा कुरैशी ने कही यह बात