Publish Date: Fri, 20 Oct 2023 (10:57 IST)
Updated Date: Fri, 20 Oct 2023 (10:59 IST)
Shilpa and Raj separated: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इंड्रस्टी के पॉपलुर कपल में से एक हैं। राज कुंद्रा के मुश्किल वक्त में शिल्पा हमेशा उनके साथ खड़ी नजर आई थीं। पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद शिल्पा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
लेकिन अब लगता है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते में खटास आ गई है। हाल ही में राज कुंद्रा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शिल्पा और राज अलग हो गए हैं।
राज कुंद्रा ने ट्वीट किया, 'हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय के दौरान हमें समय दें।' उनके ट्वीट में यह साफ नहीं है कि वह किससे अलग होने की बात कर रहे है। कई यूजर्स कर रहे हैं कि वह शिल्पा से अलग हो गए हैं।
वहीं कई यूजर्स का कहना है कि राज कुंद्रा अपनी फिल्म 'यूटी69' को प्रमोट करने के लिए ऐसे ट्वीट कर रहे हैं, ताकि वह सुर्खियों में बने रहे। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये नाटक है?' एक अन्य ने लिखा, 'क्या आप अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए ये सब लिख रहे हो।'
बता दें कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में शादी रचाई थी। राज कुंद्रा की यह दूसरी शादी है। शिल्पा और राज के दो बच्चे बेटा वियान और बेटी समिशा हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें