Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रजनीकांत फिर बने नाना, बेटी सौंदर्या ने दिया बेटे को जन्म

हमें फॉलो करें रजनीकांत फिर बने नाना, बेटी सौंदर्या ने दिया बेटे को जन्म
, सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (15:18 IST)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के घर फिर से किलकारियां गूंज गई है। रजनीकांत की बड़ी बेटी सौंदर्या दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सौंदर्या रजनीकांत ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। 

 
सौंदर्या ने अपने बच्चे के जन्म की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने अपने मेटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। वहीं एक तस्वीर में वह अपने बेटे का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ सौंदर्या ने कैप्शन में लिखा, ईश्वर की असीम कृपा और हमारे माता-पिता के आशीर्वाद से विशगन, वेद और मैं वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनंगमुडी का 11 सितंबर 2022 को स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।
 
बता दें कि सौंदर्या रजनीकांत ने साल 2019 में विशगन से दूसरी शादी रचाई थी। वीर दूसरी शादी से उनका पहला बच्चा है। इससे पहले सौंदर्या की शादी अश्विन राजकुमर से हुई थी। इस शादी से भी सौंदर्या का एक बेटा वेद है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट ने 'ब्रह्मास्त्र' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बताया फर्जी, बोलीं- करण जौहर से समझना चाहती हूं...