Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' का जादू, तीसरे दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' का जादू, तीसरे दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल
, सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (11:55 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। भले ही रिलीज से पहले इस फिल्म का बायकॉट किया जा रहा हो लेकिन इसका अक्सर बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। हर दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल रहा है। 

 
9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' तीसरे दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में सभी भाषाओं में 122.58 करोड़ का कलेक्शन किया है। हिंदी में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल की पहली फिल्म है जिसने पहले वीकएंड पर इतनी शानदार कमाई बॉक्स ऑफिस पर की।
 
webdunia
फिल्म ने पहले दिन 37 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 42 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन 'ब्रह्मास्त्र' ने सभी भाषाओं में 45 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागा चैतन्य भी है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने भी कैमियो किया है। 'ब्रह्मास्त्र' का बजट 410 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बिग बॉस 16' का धमाकेदार प्रोमो आया सामने, इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे गेम