Publish Date: Sun, 11 Sep 2022 (16:53 IST)
Updated Date: Sun, 11 Sep 2022 (16:55 IST)
ब्लाकबस्टर फिल्म एंटरटेनमेंट एवं पीके एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म 'दो अजनबी' का निर्माण प्रोड्यूसर सूरज शर्मा एवं अनु मित्रा द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में आर्य बब्बर और अंकित बाठला की मुख्य भूमिका है।
फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'प्यार कभी मरता नहीं, प्यार का कोई अंत नहीं है, इसकी कोई हदें नहीं हैं।'
फिल्म दो अजनबी में अंकित बाठला एवं आर्य बब्बर की हीरोइन अनु मित्रा हैं जो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। उनके साथ-साथ इस फिल्म में सूरज शर्मा, सनी ठाकुर एवं रॉकी योजो ने अन्य महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।
फिल्म एक मर्डर पर आधारित सस्पेंस थ्रिलर होने वाली है। फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत का कहना है कि, फिल्म दो अजनबी, आजकल रिलीज़ हो रही फिल्मों से काफी भिन्न है। फिल्म में दिखाया गया है कि प्यार किसी को किस हद तक ले जा सकता है।